जो विद्यार्थी 10 वीं पास कर चुके है , उनको समाज कल्याण विभाग राजस्थान सरकार द्वारा को छात्रवृति दी जाती है उसे पोस्ट मैट्रिक या उत्तर मेट्रिक छात्रवृति कहते हे। जो विद्यार्थी कक्षा 6 से 10 में पढ़ते है उनको जो छात्रवृति मिलती है उसे पूर्व मैट्रिक छात्रवृति कहते है।
पूर्व मेट्रिक छात्रवृति
इस योजना हेतु आवेदन विद्यालय स्तर पर बच्चे नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट देने है । इसके बाद आवेदन को शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यालय स्तर पर ऑनलाइन किया जाता हे । जिसके आवश्यक दस्तावेज
1 पूर्व कक्षा की मार्कशीट
2 आधार कार्ड
3 बैंक डायरी
4 जाति प्रमाण पत्
5 आय प्रमाण पत्र का माता पिता या संरक्षक का स्वघोषणा पत्र
6 आवेदन फार्म
7 फोटो
8 जनाधार सबसे महत्वपूर्ण
इन 8 दस्तावेजों के अलावा किसी चीज की जरूरत नहीं होती है।
उत्तर मैट्रिक छात्रवृति
कक्षा 11, 12 या अन्य डिग्री ,डिप्लोमा कोर्स के लिए छात्रवृति आवेदन राज्य सरकार के आदेश के अनुसार आजकल ऑनलाइन माध्यम से किया जाता है । जिसकी प्रक्रिया निम्न प्रकार से हे।
1 https://sso.rajasthan.gov.in/register इस लिंक के माध्यम से अपने अपने जनाधार कार्ड के नंबर द्वारा राज एसएसओ पोर्टल पर रिजस्टर कर के अपनी ID बनाई जाएगी। इसके बाद जब ID बन जावे तो 2 नंबर स्टेप।
2https://www.sje.rajasthan.gov.in/Scholarship_Portal.aspx
इस लिंक की सहायता से स्कॉलरशिप पोर्टल पर जावे । जहा आपको SSO रजिस्टर या लॉगिन को कहेगा यदि पहले से SSO ID हे तो लॉगिन करे नहीं हे तो अपनी SSO ID बनावे।
3 जब आप SSO लॉगिन खोल ले तो प्रथम बार सभी डिटेल्स आवेदन में भरते जावे।
4 जिस DOCUMENT को अपलोड करने की बोले अपलोड करे।
5 जब फार्म पूरा भर जावे तो उसे सबमिट कर देवे।
6 इस प्रकार ये छात्रवृति आवेदन पूर्ण हो जाता है ओर आपके मोबाइल पर रजिस्ट्रेशन नंबर का मेसेज आता है ।जिसे संभाल के रखे। भविष्य में इस नंबर की सहायता से अपने छात्रवृति का स्टेटस देख सकते हे।
NOTE
पूर्व मेट्रिक छात्रवृति आवेदन की अंतिम तिथि अभी 30सितम्बर 2020 है। जबकि उत्तर मेट्रिक की अंतिम दिनांक अभी तय नहीं हुई है। अतः तुरन्त ये काम करे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें